पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपों से जगमगाया ताप्ती तट

0

मुलताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुलताई विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र के मुलताई नगर मंडल, दुनावा मंडल, प्रभात पट्टन मंडल, मासोद मंडल एवं साईखेड़ा मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्रों, बूथों, वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों और आम नागरिकों के साथ ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया।

इसी क्रम में 17 सितंबर, गुरुवार की शाम मुलताई के पवित्र ताप्ती तट पर मुख्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य दीप प्रज्वलित कर दीप उत्सव की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान ताप्ती तट पर बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से ताप्ती तट जगमगा उठा। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प और शुभकामनाओं के साथ मनाया। आयोजन के दौरान ताप्ती तट पर दीप उत्सव का वातावरण देखने को मिला।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुलताई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्रों, बूथों, वार्डों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों एवं लाभार्थियों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीमें तैनात रहीं। आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। मुलताई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया प्रज्वलन कार्यक्रम में दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार,

प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की एवं साईखेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश हिंगवे सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक सहभागिता के साथ शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here