भाजपा मंडल स्तरीय कामकाजी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर,

0

मुलताई भाजपा कार्यालय में मंडल स्तरीय कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और मंडल की संरचनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत शीर्ष नेतृत्व की कुशल रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह सफलता अनेक कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और संघर्ष का प्रतिफल है।


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य संगठन को निरंतर मजबूत करना है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण भाव से करना चाहिए, तभी संगठन और अधिक सशक्त बन सकेगा। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और मंडल स्तर पर संरचनात्मक मजबूती से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक आयोजित करने तथा संगठन की गतिविधियों में निरंतर सक्रिय बने रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सहसंयोजक तुलसीराम बारस्कर ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रमुख रूप से विधायक चंद्रशेखर देशमुख, सहसंयोजक तुलसीराम बारस्कर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष एवं पार्षद जी.आर. बारस्कर, नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, मंडल मंत्री जया जैन, हरि पठाडे, अभिषेक खंडेलवाल, रामदास साहू, वरिष्ठ नेता राजेश पाठक, एल्डरमैन राजू चौबे, श्यामू, नंदकिशोर बरखा डे, भूषण चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

———————————————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here