भाजपा में लौटीं मुलताई नपा अध्यक्ष नीतू परमार, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में हुई वापसी,

0

मुलताई/बैतूल। मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष  नीतू प्रहलाद सिंह परमार ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख भाजपा जिला अध्यक्ष तथा भाजपा जिला मंत्री वर्षा गडेकर की मौजूदगी में नपा अध्यक्ष  नीतू परमार एवं उनके पति प्रहलाद सिंह परमार भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों का स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यशैली और विकास परक सोच से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतू परमार के भाजपा परिवार में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

वहीं मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष  नीतू परमार ने भाजपा में वापसी पर कहा कि उनका परिवार वर्षों से भाजपा विचारधारा से जुड़ा रहा है। कुछ परिस्थितियों के कारण उन्हें अलग रास्ता अपनाना पड़ा था, लेकिन भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार के विकास कार्यों और संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पुनः भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि अब सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। भाजपा जिला मंत्री Varsha Gadekar ने नीतू परमार की भाजपा में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में सभी मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। 

———————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here