राज्यपाल मंगुभाई पटेल 21 मई को आएंगे भीमपुर,

0

प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का किया निरीक्षण मंगुभाई पटेल के 21 मई को प्रस्तावित


बैतूल/ जिले के भीमपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रोटोकॉल अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पुलिस थाना ग्राउंड भीमपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने अधिकारियों को राज्यपाल के आगमन से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था, अतिथियों के आगमन एवं निर्गमन, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों को व्यवस्थित ढंग से तैयार करने पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही नवाचार गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण बनाने पर भी बल दिया गया, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसामान्य की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने बैठक व्यवस्था, शीतल पेयजल, छाया, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपेड स्थल का निरीक्षण कर वहां सुरक्षा एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े, एसडीएम अजीत मरावी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदिरा महतो, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गौतम अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग विवेक पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here