सनराइज स्कूल में आयोजित शिविर में कानून के पालन और पुलिस को सहयोग करने का किया आह्वान; विद्यार्थियों को आसपास होने वाली असामाजिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की दी सलाह,
मुलताई। नगर के सनराइज स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों को कानून के महत्व, नागरिकों की जिम्मेदारियों तथा समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।
शिविर में एडीजे श्रीमती यतेश सिसोदिया एवं वर्धमान आईटीआई के संचालक अरुण यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एडीजे श्रीमती सिसोदिया ने कहा कि कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को भी अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी प्रकार की असामाजिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। समय रहते पुलिस को सूचना मिलने से असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है और अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का भी आह्वान किया।
आम नागरिकों को भी कानून के प्रति जागरूक करने पर जोर,
कार्यक्रम के दौरान गिरधर यादव ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी दैनिक गतिविधियों में आम नागरिकों को भी कानून से जुड़ी सामान्य जानकारियां देने का प्रयास करना चाहिए। इससे लोगों को कानून की कार्यप्रणाली समझने के साथ-साथ अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि कानून के प्रति जागरूकता ही एक बेहतर और जिम्मेदार समाज की आधारशिला है। यदि नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होगी तो वे न केवल स्वयं कानून का पालन करेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकेंगे। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने कानून एवं नागरिक दायित्वों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्या




