मंगोनाकलां में बनेगा ओपन जिम, युवाओं को मिलेगा फिटनेस और स्वस्थ जीवन का नया मंच,

0

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने कहा कि ओपन जिम की सुविधा शुरू होने से गांव के युवक-युवतियां नियमित रूप से व्यायाम कर सकेंगे, जिससे स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने बताया कि ग्राम मंगोनाकलां के युवा और ग्रामीण लंबे समय से ओपन जिम निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को इस संबंध में अवगत कराया। इसके बाद सांसद निधि से ग्राम मंगोनाकलां में ओपन जिम निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

भूमिपूजन कार्यक्रम में सरपंच रीता महादेव बारस्कर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई अध्यक्ष अरुण यादव, मिश्रीलाल धाकड़, नामदेव हरसुले, गौरव बारस्कर, हितेश झरबड़े, नरेंद्र बोड़खे, सुभाष, योगेश सराटकर, गणेश वागद्रे, मनीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here