वर्धा नदी की खाइयों में पुलिस की दबिश, 20 क्विंटल अवैध महुआ लाहन नष्ट,

0

मुलताई । में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को पुलिस सहायता केंद्र प्रभात पट्टन के स्टाफ ने वर्धा नदी क्षेत्र की दुर्गम खाइयों में पहुंचकर अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से करीब 20 क्विंटल अवैध महुआ लाहन नष्ट किया। इसके साथ ही अवैध शराब तैयार करने के लिए बनाए गए ठिकानों को भी नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं मुलताई एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

-पुलिस सहायता केंद्र प्रभात पट्टन के स्टाफ ने वर्धा नदी क्षेत्र की खाइयों में उतरकर उन स्थानों की तलाशी ली, जहां अवैध रूप से शराब बनाने के लिए महुआ लाहन तैयार किए जाने की आशंका थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को बड़ी मात्रा में महुआ लाहन मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के लिए बनाए गए अड्डों को भी ध्वस्त किया, ताकि इन स्थानों पर दोबारा अवैध गतिविधियां संचालित न हो सकें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीण एवं नदी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाने वालों पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है तथा सूचना मिलने पर संबंधित स्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here