सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कांग्रेस का विजय उत्सव,

0

मुलताई। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मुलताई के फव्वारा चौक पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया।


उपचुनाव के परिणाम घोषित होते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक फव्वारा चौक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने भी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुखदेव पांसे ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और विकास के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, संघर्ष और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। पांसे ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है और यह परिणाम प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है।

विजय उत्सव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए और प्रदेश नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संजय यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, जिला महामंत्री किशोर सिंह परिहार, नितेश साहू, गुड्डू मानकर, बाबा ठाकरे, टीनू मिश्रा, कपिल खंडेलवाल, शेख तौफीक, शेख जाकिर, यशवंत बोडखे, रितेश शर्मा, प्रकाश सेवतकर, आशीष सोनी, लोकेश यादव, जीवन डोंगरदिये, हितेश वाजपेयी, वरुण रघुवंशी, राजेश साहू, सौरभ कड़वे, गोल्डी अग्रवाल, अजय शिवहरे, भुवन साहू, हितेश वानखेड़े, कृष्णा यादव, चंदन ठाकुर, आशीष पवार, राहुल उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here