महादेव के जयघोष से गूंजी पवित्र नगरी, निकली भव्य माँ ताप्ती शिवभक्त कांवड़ यात्रा,

0

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई में सोमवार को धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हिन्दू युवा मंच के तत्वावधान में लगातार चौथे वर्ष माँ ताप्ती शिवभक्त कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही नगर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई, पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘माँ ताप्ती मैया की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ मंगलवार बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर से किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार सहित हिन्दू युवा मंच के नरेंद्र गिरी गोस्वामी, गोलू ठाकुर, हनी सरदार, योगेश अग्रवाल, चंदू देशमुख, राजेश साहू, हनी भार्गव, संजू वराठे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोजकगण और धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना और धार्मिक जयघोष के साथ कांवड़ियों ने माँ ताप्ती का पवित्र जल कांवड़ में धारण किया और भगवान शिव के जलाभिषेक के संकल्प के साथ यात्रा प्रारंभ की।माँ ताप्ती परिक्रमा मार्ग से शिवधाम ,कांवड़ यात्रा माँ ताप्ती परिक्रमा मार्ग से होते हुए शिवधाम झिरी, प्रभात पट्टन की ओर रवाना हुई। यात्रा में शामिल कांवड़िए पूरे मार्ग में भक्ति और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ते रहे।

कंधों पर कांवड़ और हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और धर्मप्रेमी नागरिक भी शामिल हुए। श्रद्धालुओं की मौजूदगी और धार्मिक जयघोषों के कारण पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे सुनाई देते रहे। भगवा ध्वजों के साथ आगे बढ़ रही कांवड़ यात्रा ने मुलताई की धार्मिक पहचान को और जीवंत कर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए परिवार, समाज और नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

आयोजक हिन्दू युवा मंच द्वारा यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई थी। लगातार चौथे वर्ष आयोजित इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

माँ ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई से निकली इस कांवड़ यात्रा ने एक बार फिर नगर में धार्मिक एकता और आस्था का वातावरण निर्मित किया। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। यात्रा के दौरान पूरा नगर शिवभक्ति में डूबा नजर आया और चारों ओर हर-हर महादेव,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here