मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना, गांधीवादी तरीके से विरोध का संकल्प,

0

मुलताई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंध में दिए गए कथित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का कार्यक्रम निरस्त कर गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराया।


नगर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की तथा वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में जीतू पटवारी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार प्रदेशवासियों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। इसी कारण मुख्यमंत्री बौखलाहट में निंदनीय बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर इस प्रकार की बयानबाजी का लोकतांत्रिक जवाब देंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय यादव ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से भाजपा सरकार की घटती लोकप्रियता और कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता दुखी है इसीलिए उटपटन बयान दे रहे हैं किंतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संयम बरतना होगा।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि यह केवल सत्ता परिवर्तन का संकल्प नहीं है, बल्कि भाजपा सरकार के कथित कुशासन और भ्रष्टाचार से प्रदेशवासियों को मुक्ति दिलाने तथा प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार दिलाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस संदेश को प्रदेश के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत दिलाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संजय यादव, जिला महामंत्री किशोर सिंह परिहार, पार्षद निर्मला उबनारे, नवनीत चंदेल, रवि खाड़े, शेख जाकिर, आशीष जैन, नितेश साहू, अखिलेश फुलवार, हेमंत वाईकर, रितेश शर्मा, आशीष सोनी, अरुणेश मिश्रा, हितेश वानखेड़े, किशोर मालवीय, अविनाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here