मुलताई । नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मुलताई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 फरवरी 2026 को एक नाबालिग पीड़िता द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी गणेश यादव द्वारा उसे बार-बार पत्र देकर बातचीत के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई तथा बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की गई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 90/26 अंतर्गत धारा 74, 75(2), 78(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS), धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 3(1)(w)(i), 3(2)(va) अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ग्राम वंडली से आरोपी की गिरफ्तारी
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम वंडली में घेराबंदी कर आरोपी गणेश पिता श्रीराम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम वंडली को गिरफ्तार किया। आरोपी को दिनांक 10 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में निरीक्षक राधेश्याम बट्टी (थाना प्रभारी बोरदेही), उपनिरीक्षक मोनिका पटले, उपनिरीक्षक रणधीर सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक श्याम मांडवी, प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर, आरक्षक प्रिंस, महिला आरक्षक मेघा एवं महिला आरक्षक छाया की सराहनीय भूमिका रही।

