मुलताई। प्रभात पट्टन विकासखंड के ग्राम मासोद स्थित अंबेडकर भवन में वीबी जी राम-जी अभियान विषय पर प्रभात पट्टन–मासोद ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट – वीबी जी राम-जी के अंतर्गत आयोजित इस सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका के अवसर एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि यह अधिनियम मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर तथा किसी भी स्थिति में कार्य समाप्ति के 15 दिन के भीतर किए जाने को अनिवार्य करता है। इस अधिनियम के अंतर्गत मजदूरी को चार प्राथमिक क्षेत्रों से जोड़ा गया है, जिनमें— जल सुरक्षा एवं जल से संबंधित कार्य ,मुख्य ग्रामीण अवसंरचना ,आजीविका विकास से संबंधित कार्य एवं अवसंरचना
प्रतिकूल मौसमीय घटनाओं के प्रभाव को कम करने वाले कार्य शामिल हैं।
वहीं वीबी जी राम-जी के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने कहा कि यह अधिनियम 2047 के भारत विज़न के अनुरूप ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को नया एवं मजबूत स्वरूप देने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। प्रति वर्ष श्रमिकों के लिए रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने से काम मांगने के अधिकार को और अधिक मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला महामंत्री एवं वीबी जी राम-जी जिला संयोजक कृष्णा गायकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मासोद इंद्रपाल पुंडे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं सहसंयोजक महेश्वर सिंह चंदेल, प्रभात पट्टन जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद इरपाचे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, मंडल प्रभारी सुनील (गुड्डू) शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, आदि उपस्थित थे


