विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली,

0


अपने संबोधन में हेमंत खंडेलवाल ने ब्रह्माकुमारी संस्था के नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को नशे की बुराइयों से मुक्त बनाने हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके ने भी ब्रह्माकुमारीज द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान एवं नैतिक जागरण कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए अनुकरणीय प्रयास है, जिससे प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र बैतूल की प्रभारी बीके मंजू दीदी ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है। उन्होंने आध्यात्मिकता, नैतिक मूल्यों और राजयोग के माध्यम से स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन अपनाने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि 27 से 31 मई तक ब्रह्माकुमारीज के बटामा स्थित केंद्र पर बच्चों के लिए नैतिक समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में शामिल बच्चों, राजयोगियों तथा संस्था से जुड़े सैकड़ों भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया और नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों को नशामुक्त भारत, नशामुक्त मध्यप्रदेश एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों ने मिलकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को नशे की बुराइयों से मुक्त बनाने हेतु सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र,

रैली का मुख्य आकर्षण नशे की जंजीरों में जकड़ी भारत माता की प्रेरणादायी झांकी रही। इस झांकी ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली में शामिल बच्चों ने नशामुक्ति संबंधी नारे लगाए तथा संदेश लिखी तख्तियों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।


विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकली नशा मुक्ति रैली, बच्चों ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश”
“भारत माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, जनप्रतिनिधियों ने दिलाई नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here