भीषण गर्मी का असर: बैतूल में नर्सरी से 8वीं तक कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित,

0

बैतूल। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों सहित सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की नियमित कक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित रहेंगी।

प्रशासन द्वारा यह निर्णय जिले में पड़ रही तेज गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाया जा सके। गर्मी के इस दौर में बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाया गया है।

इसके अतिरिक्त, शासन द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक शासकीय गतिविधियां पूर्व निर्देशानुसार यथावत संचालित होती रहेंगी।
प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचाएं और पर्याप्त पानी तथा ठंडे वातावरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here