बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बैतूल ब्लॉक का दबदबा, टेबल टेनिस के लिए खिलाड़ियों का चयन

0

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रह्लाद परमार, सभापति महेन्द्र पिल्लू जैन, विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद नरवरे तथा खेल शिक्षक महेश खत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खेल प्रभारी कामना साबले ने बताया कि प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 60 बालक एवं 40 बालिकाएं शामिल रहीं।

प्रतियोगिता में बैतूल, मुलताई एवं घोड़ाडोंगरी विकासखंड की टीमों ने हिस्सा लिया।खेल शिक्षक महेश खत्री ने अपने संबोधन में मुलताई नगर में बास्केटबॉल का समुचित खेल मैदान नहीं होने से खिलाड़ियों को होने वाली कठिनाइयों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार एवं सभापति महेन्द्र पिल्लू जैन ने हाईस्कूल मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट विकसित करने की संभावनाओं पर खिलाड़ियों एवं खेल शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की तथा सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षिका गीता गायकवाड़, स्वाती कंडारी, मीठू राय तथा शिक्षक अमित कुमार, सचिन पाल, विशाल भारती, अदबोश सिंह, रोशन कौशिक, दुर्गेश चौहान, महेश चौकीकर, मितेश, गौतम सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों से आए कोच एवं टीम प्रबंधकों राकेश बाजपेयी, सुनील विरकर, संदीप पाल, निलेश वर्मा, दिव्यांश साहू, राहुल बारगे, लोकेश पवार, भाव्यांश कापसे, सृष्टि मिश्रा, पुष्पेंद्र दुबे एवं पवन माकोड़े ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।


पूरी प्रतियोगिता में बैतूल विकासखंड का दबदबा देखने को मिला। सभी आयु वर्गों में बैतूल की टीम विजेता रही, जबकि मुलताई ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
14 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई,बैतूल, उपविजेता – मुलताई
17 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई,बैतूल, उपविजेता – मुलताई
19 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई – बैतूल, उपविजेता – मुलताई

विकासखंड स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आर.डी. पब्लिक स्कूल, मुलताई में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्राचार्य टरमील थॉमस, खेल प्रभारी भूपेंद्र धोटे तथा रेफरी सलोनी धोटे एवं सोनाली रघुवंशी ने किया। 14 वर्ष बालक: शाह सैफर, जीत पवार, आदित्य कुमार।

17 वर्ष बालक: देवसिंह रघुवंशी, मुस्तफा बोहरा, उज्ज्वल झाड़े। 17 वर्ष बालिका: तेजस्वनी पवार, नित्या बुवाड़े, प्रिया इगले। 19 वर्ष बालक: मुदरेका बोहरा, अब्दुल कदीर बोहरा, समर्थ साहू। 19 वर्ष बालिका: रिया वसंत पवार एवं रिया सुभाष पवार। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुलताई और जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here