खेतों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार,

0

मुलताई। किसानों के खेतों से भैंस चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का खुलासा करते हुए मुलताई पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 3 भैंस और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MH 03 CP 0972 बरामद किया है। बरामद मशरूके की कुल अनुमानित कीमत 14 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम करपा, महतपुर एवं बरई में किसानों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा भैंस चोरी किए जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 713/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं को देखते हुए थाना मुलताई पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की सहायता से संदिग्धों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को चार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ एवं विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनके कब्जे से चोरी की गई 3 भैंस तथा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को 30 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में— सुशील पिता सुनील रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती, महाराष्ट्र। जय गावंडे पिता अविनाश गावंडे, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती, महाराष्ट्र। अंकित पिता कैलाश रघुवंशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी महतपुर, थाना मुलताई, जिला बैतूल। उमेश पिता रतनसिंह रघुवंशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी महतपुर, थाना मुलताई, जिला बैतूल।

मुलताई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14 लाख 70 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। इसमें—
3 नग भैंस — अनुमानित कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए पिकअप वाहन क्रमांक MH 03 CP 0972 — अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए
कुल बरामद मशरूका — 14 लाख 70 हजार रुपए पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से परेशान किसानों को राहत मिली है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा पशु चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, उपनिरीक्षक मोहनलाल गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, प्रधान आरक्षक सुशील कुमार धुर्वे, आरक्षक डुमलेश्वर, दुकाल, अरविंद पटेल, विवेक चौरे, प्रिंस अहिरवार, नरेन्द्र कुशवाह, सीताराम, सौरभ, पुष्पराज, हेमन्त एवं सेवाराम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का संदेश गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here