गुरु नानक दरबार ट्रस्ट की भूमि के मुख्य प्रवेश द्वार पर नपा ने खोदे बड़े-बड़े गड्ढे,

0

मुलताई। नगर पालिका एवं विद्युत विभाग द्वारा इंदिरा गांधी वार्ड स्थित श्री गुरु नानक दरबार ट्रस्ट की भूमि के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर बिजली के खंभे लगाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जाने का मामला सामने आया है। ट्रस्ट का आरोप है कि इससे भविष्य में इस भूमि का जनहित के कार्यों के लिए उपयोग प्रभावित होगा। इस संबंध में ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं अध्यक्ष डॉ. हरप्रीत कौर खुराना ने मंगलवार को जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत में बताया गया है कि इंदिरा गांधी वार्ड स्थित ट्रस्ट की भूमि पर भविष्य में अस्पताल अथवा अन्य सार्वजनिक उपयोग के कार्य प्रस्तावित हैं। इसी भूमि पर सिख समुदाय का पवित्र निशान साहिब भी स्थापित है। ऐसे में मुख्य प्रवेश मार्ग के दोनों ओर बिजली के खंभे लगाए जाने से आने वाले समय में निर्माण एवं जनहित के कार्यों में गंभीर असुविधा उत्पन्न होगी। डॉ. खुराना ने शिकायत में यह भी कहा है कि जिस स्थान पर खंभे लगाए जा रहे हैं, वहां उनकी कोई आवश्यकता नहीं है। क्षेत्र में पहले से पर्याप्त विद्युत व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाइट उपलब्ध हैं।

उनका आरोप है कि जहां वास्तव में बिजली के खंभों की जरूरत है, वहां कार्य नहीं किया जा रहा, जबकि बिना आवश्यकता के महत्वपूर्ण ट्रस्ट भूमि के प्रवेश मार्ग पर पोल लगाए जा रहे हैं, जिससे भूमि का उपयोग प्रभावित होगा।

ट्रस्ट ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रस्ट भूमि के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बिजली के खंभे लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए तथा वैकल्पिक स्थान पर पोल स्थापित किए जाएं, ताकि भविष्य में प्रस्तावित जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जनसुनवाई में ट्रस्ट भूमि के सामने खंबे लगाने के लिए गड्ढे खोदने संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ है आपत्ति के बाद गड्ढो को भरकर पोल अन्य स्थान पर लगाए जाएंगे।
जी.आर. देशमुख लेखपाल नगर पालिका मुलताई

——————————————————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here