विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने किया भूमि पूजन, ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्या दूर होने की उम्मीद,
मुलताई। विकासखंड प्रभात पट्टन के ग्राम आष्टा में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग को देखते हुए 200 मीटर लंबे सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क निर्माण के लिए 7 लाख 75 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि ग्राम आष्टा के ग्रामीणों द्वारा आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा विधायक निधि से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई। ग्राम आष्टा में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक देशमुख ने 200 मीटर लंबे सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विधायक निधि से स्वीकृत हुआ निर्माण कार्य,
ग्राम आष्टा में सीसी रोड निर्माण के लिए विधायक निधि से 7 लाख 75 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने और कार्य शुरू होने पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, ग्राम पंचायत आष्टा की सरपंच इंदिरा बाबा राव ठाकरे, रोशन पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

ये रहे मौजूद
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश पाठक, मंडल महामंत्री मनोज देशमुख, वरिष्ठ नेता मंगल कुमार नरवरे, जनपद सदस्य, बूथ अध्यक्ष विजय पटेल देशमुख, बूथ अध्यक्ष शिवशंकर देशमुख, साहेबराव, बाबा राव ठाकरे, रामराव देशमुख, पूर्व सरपंच दीनदयाल नरवरे, सतीश देशमुख, दिलीप मंथनकर, भूषण गुलशन, आशीष देशमुख, दिनेश नरवरे, लालचंद नरवरे, रवि ददोरे, कमलनाथ नरवरे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

