बाड़ेगांव में खेत के पास जुआ खेल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार,

0

मुलताई। थाना मुलताई पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बाड़ेगांव में छह आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6 हजार नकद, 52 ताश के पत्ते और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में की गई।

दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम कॉम्बिंग गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बाड़ेगांव में पर्वतराव के खेत के पास कच्ची सड़क किनारे कुछ लोग ताश के पत्तों से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम राहगीर गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हलचल मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने मौके से छह व्यक्तियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ताश के पत्तों से हार-जीत का खेल खेल रहे थे।

पुलिस द्वारा मौके पर तलाशी एवं पूछताछ की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते, ₹6,000 नकद तथा मोटोरोला कंपनी का Edge 60 Fusion मोबाइल फोन, ब्लू कलर जब्त किया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान शेख शहजाद पिता शेख शमीम, उम्र 35 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड मुलताई; विकास पिता पप्पू पंवार (गाकरे), उम्र 26 वर्ष, निवासी राजीव गांधी वार्ड मुलताई; मलखान पिता इंदौर सिंह सिसोदिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बाड़ेगांव; भरतलाल पिता हरीराम देशमुख, उम्र 54 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन रोड, पटेल वार्ड मुलताई; तारेश पिता मुन्नालाल पंवार (बुआडे), उम्र 32 वर्ष, निवासी पटेल वार्ड मुलताई तथा दीपक पिता धनराज गड़ेकर, उम्र 37 वर्ष, निवासी सर्रा, थाना मुलताई के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से वैध लाइसेंस एवं संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर जुआ खेलना पाए जाने पर पुलिस ने ताश के पत्ते, नगदी रकम और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। इस मामले में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 832/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पृथक-पृथक नोटिस भी तामील कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here