प्रांतीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में मुलताई का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,

0

कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय और वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यार्थियों ने बढ़ाया नगर का मान,

मुलताई। भारत विकास परिषद्, मध्यभारत दक्षिण प्रांत द्वारा नर्मदापुरम में आयोजित प्रांतीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता-2026 में माँ ताप्ती शाखा, मुलताई की दोनों वर्गों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में प्रांत की कुल 9 टीमों ने सहभागिता की। इसमें मुलताई की कनिष्ठ वर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान, जबकि वरिष्ठ वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी आधारित रही, जिसमें कुल पांच राउंड आयोजित किए गए। विभिन्न राउंड में विद्यार्थियों से भारतीय इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। मुलताई की दोनों टीमों के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और उत्कृष्ट ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल, दातोरा, तहसील मुलताई की रही। टीम में कक्षा 8वीं की डॉली उकण्ड़े, पिता रमेश कुमार उकण्ड़े तथा कक्षा 8वीं की वंशिका मोहबे, पिता  राजेश मोहबे शामिल रहीं। वरिष्ठ वर्ग में कोरोला पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम कोरोला पब्लिक स्कूल, मुलताई की रही। टीम में कक्षा 10वीं के कौतुक तिरुलकर, पिता दिलीप तिरुलकर तथा कक्षा 10वीं के जयेश भार्गव, पिता  अमित भार्गव शामिल रहे।

दोनों सफल टीमों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गादत्त शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माँ ताप्ती शाखा, मुलताई के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संस्कार संयोजक  अभिषेक खंडेलवाल, शाखा अध्यक्ष प्रशांत भार्गव, कोषाध्यक्ष  संदीप भार्गव,  गजानन कावड़कर, राजेश्वर बुवाडे एवं मनोज उइके उपस्थित रहे। सभी को विद्यार्थियों की सफलता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

शाखा पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने के साथ ही उनमें देश के प्रति ज्ञान, गौरव और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुलताई की दोनों टीमों की सफलता से विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय परिवारों एवं नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, विद्यालय परिवार एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here