विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी, असामाजिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील,

0

मुलताई। नगर के सनराइज स्कूल में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएमएफसी , न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निशा कुरिल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कानूनी नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।


शिविर में जेएमएफसी निशा कुरिल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कानून का पालन करना चाहिए। विद्यार्थियों को भी अपने दैनिक जीवन में कानून के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी कानून की सामान्य जानकारी देने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन को कानून की कार्यप्रणाली और अपने अधिकारों एवं दायित्वों की जानकारी होने से कानून के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

श्रीमती कुरिल ने विद्यार्थियों से अपने आसपास होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय रहते पुलिस को सूचना मिलने से असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा अपराधों की रोकथाम में मदद मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में भी कानूनी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून के पालन, नागरिक जिम्मेदारियों तथा पुलिस के सहयोग के महत्व की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here