मुलताई पुलिस ने 120 किलो कॉपर केबल सहित ₹2.29 लाख का मशरूका किया बरामद, मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र से जुड़ा है गिरोह का नेटवर्क,
मुलताई। खेतों से सिंचाई मोटरों की कॉपर केबल और मोटर पंप चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच किसानों के लिए राहत की खबर है। मुलताई पुलिस ने किसानों के खेतों से सिंचाई मोटरों की कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 किलोग्राम कॉपर केबल वायर तथा चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल ₹2 लाख 29 हजार 400 रुपये का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलीकला, सावंगी एवं तिवरखेड़ में किसानों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा रात के समय सिंचाई मोटरों की तांबे की केबल काटकर चोरी करने की घटनाएं सामने आई थीं। चोर रात करीब 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच खेतों में पहुंचकर सिंचाई मोटरों की कॉपर केबल चोरी कर रहे थे। इन घटनाओं के संबंध में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 707/26, 699/26 एवं 678/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस,
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर थाना मुलताई पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की सहायता से संदिग्धों की पहचान की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने 9 संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को 27 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।प्रारंभिक जांच में आरोपियों का नेटवर्क मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र से जुड़ा पाया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और संभावित अन्य आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ एवं जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी,
गोरेलाल पिता बंशीलाल कारे, उम्र 47 वर्ष, निवासी सिरखेड़, थाना मुलताई, बैतूल।
सायबू पिता भोंदू धुर्वे, उम्र 40 वर्ष, निवासी रैयतवाड़ी, थाना आठनेर, बैतूल।
तौफिक पिता कलीम खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी खुलवटपुरा, मोर्शी, महाराष्ट्र।
नागोराव उर्फ पंडित पिता भान्या ठाकरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी पुष्ला, थाना शेघाट, अमरावती, महाराष्ट्र।
गोलू उर्फ ओमप्रकाश पिता भीमा राऊत, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिरखेड़, थाना मुलताई, बैतूल।
वासुदेव पिता सामा आहाके, उम्र 20 वर्ष, निवासी माजरी, चौकी मासोद, थाना मुलताई, बैतूल।
बिसराम पिता पोलसा कवड़े, उम्र 31 वर्ष, निवासी गुढ़ी, थाना साईखेड़ा, बैतूल।
फैजान पिता मो. रासिद, उम्र 28 वर्ष, निवासी मलकापुर, थाना सन्दुरजनाघाट, महाराष्ट्र।
शेख सलीम उर्फ राजा पिता शेख रहीम, उम्र 42 वर्ष, निवासी मुलताई, बैतूल।

₹2.29 लाख का मशरूका बरामद,
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,29,400 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
कॉपर केबल वायर: 120 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹89,400
अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 ZH 9435: कीमत ₹1,10,000
सीडी 100 मोटरसाइकिल क्रमांक MP 27 B 4494: कीमत ₹30,000

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका,
इस कार्रवाई में एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, चौकी प्रभारी दुनावा उनि आम्रपाली डाहट, चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उनि दिनेश कुमरे, चौकी प्रभारी मासोद उनि अमित पवार सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में प्र.आर. सुशील धुर्वे, प्र.आर. बलराम, प्र.आर. रामकृष्ण सिलारे, प्र.आर. सुनील पंद्राम, प्र.आर. हाकमसिंह, आर. शिवराम, आर. मेहमान, आर. कमलेश, आर. दुकालसिंह, आर. अभिषेक, आर. नरेश, आर. डुमलेश्वर, आर. अरविंद पटेल, आर. विवेक चौरे, आर. प्रिंस अहिरवार, आर. नरेन्द्र कुशवाह, म.आर. मेघा धुर्वे एवं आर. सेवाराम का सहयोग रहा।

साथ ही थाना आमला से प्र.आर. निलेश सोनी, प्र.आर. अनंतराम यादव एवं प्र.आर. विनय वर्मा का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने मुलताई पुलिस की इस सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गई संपत्ति की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा इसी प्रकार निरंतर प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्रवाई जारी रहेगी।



