मुलताई विधानसभा क्षेत्र के पांच कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां,
मुलताई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैतूल जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के पांच कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार, नर्मदापुरम संभाग प्रभारी नीलेश कौशल, जिला प्रभारी अनुज पाटकर की अनुशंसा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के अनुमोदन के बाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा बैतूल जिला के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
घोषित दायित्वों के तहत मुलताई विधानसभा क्षेत्र के विट्ठल गीद को जिला उपाध्यक्ष, परसराम खाकरे को जिला महामंत्री, राजू चोपड़े को जिला मंत्री, मुकेश वागद्रे को लाभार्थी जिला सह-प्रमुख तथा राजेंद्र ठाकरे को ‘मन की बात’ जिला प्रभारी बनाया गया है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग के बीच पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुलताई विधानसभा क़े कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौपे जाने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवीन दायित्व को मिलने पर पदाधिकारी को बधाई दी गई l जिसमें प्रमुख रूप से विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपा अध्यक्ष नीतू परमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, प्रभात पट्टन जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली पटेल, दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की, साइखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिगवे सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल है l





