मशीन ऑपरेटर पदों के लिए होगी भर्ती, चयनित युवाओं को मिलेंगी पीएफ, ईएसआई एवं अन्य सुविधाएं
मुलताई। नगर स्थित वर्धमान आईटीआई में 13 जून, शनिवार को विशाल ओपन कैंपस भर्ती आयोजन किया जाएगा। इस कैंपस के माध्यम से वर्धमान यार्न्स, सतलापुर (मंडीदीप) द्वारा मशीन ऑपरेटर पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।
वर्धमान आईटीआई के संचालक अरुण यादव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से आकर्षक वेतन के साथ बोनस, पीएफ, ईएसआई, चिकित्सा सुविधाएं एवं ग्रेच्युटी जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। कैंपस में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


ये दस्तावेज लाना होंगे अनिवार्य– कैंपस में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा—आधार,कार्ड,पैन कार्ड,शैक्षणिक अंकसूची (मार्कशीट),जाति प्रमाण पत्र,6 पासपोर्ट साइज फोटो,सुबह 11 बजे से होगा आयोजन यादव ने बताया कि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 13 जून, शनिवार को सुबह 11 बजे वर्धमान आईटीआई, स्टेशन रोड, संतरा मंडी, मुलताई पहुंचकर कैंपस में भाग ले सकते हैं तथा रोजगार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।




