राज्यपाल श्री पटेल ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, सिकल सेल उन्मूलन के प्रयासों की सराहना,

0

इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं, गतिविधियों और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने जिले में सिकल सेल जागरूकता, उपचार एवं जनसेवा से जुड़ी अभिनव पहलों की विस्तृत जानकारी दी। प्रदर्शनी में स्वदेशी मेलों के माध्यम से सिकल सेल जनजागरूकता अभियान, घर के नजदीक एचपीएलसी रिपोर्ट सुविधा, सिकल सेल रोगियों के लिए न्यूमोकोकल टीकाकरण अभियान, स्थानीय स्तर पर सुरक्षित रक्त उपलब्धता, यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से मरीज सहायता पहल तथा नियमित फॉलो-अप शिविर जैसी गतिविधियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here