“विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे की सख्त चेतावनी,

0

मुलताई।जिले में विकास कार्यों की धीमी गति और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि योजनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रभातपट्टन क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा कर शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
पीएम आवास और अन्य योजनाओं की समीक्षा ग्राम पंचायत घाट बिरौली में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, संबल पंजीयन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधूरे आवासों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को किसी भी स्थिति में वंचित न रखा जाए। साथ ही श्रम योगी मानधन योजना का व्यापक प्रचार कर अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पानी की टंकी बनी, लेकिन जल वितरण बंद —

अधिकारियों को फटकार,


ग्रामीणों ने शिकायत की कि पानी की टंकी बनने के बावजूद जल वितरण शुरू नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल मरम्मत कर जल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। लंबित स्कूल निर्माण पर नाराजगी
स्कूल निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत राशि के अनुरूप निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए। तालाब और अन्य कार्यों में लापरवाही पर नोटिस के निर्देश
तालाब निर्माण कार्य अधूरा मिलने और विभागीय समन्वय की कमी पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब के गहरीकरण, सफाई और पिचिंग कार्य शीघ्र कराने को कहा।
“एक बगिया मां के नाम” योजना का निरीक्षण
कलेक्टर ने हितग्राही पिंक बारस्कर के खेत में पहुंचकर “एक बगिया मां के नाम” योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की स्थिति, फेंसिंग और सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सोलर ऊर्जा और कचरा प्रबंधन पर जोर उन्होंने ऊर्जा विकास निगम की योजनाओं के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया, जिससे बिजली की खपत कम हो सके। इसके साथ ही पंचायतों का क्लस्टर बनाकर एकीकृत कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के निर्देश भी दिए।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here