बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन: कन्या शाला में छात्राओं का हुआ सम्मान,

0

मुलताई।गेहूं बारसा हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का विद्यालय परिसर में समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। इस अवसर पर ‘कन्या वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं की उपलब्धियों को सराहा गया।

कक्षा 10वीं में हिमानी राजू कावनपुरे ने 93.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं निकिता युगल किशोर साहू ने 92.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान संकाय से रुचि भोजराव आज़ाद ने 93.8% अंक प्राप्त किए। राखी राजू कावनपुरे ने 86% अंक हासिल किए, जबकि कृषि संकाय से दिव्या लक्ष्मण कावनपुरे ने 75% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सभी मेधावी छात्राओं को प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री घनश्याम आज़ाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने में छात्राओं का विशेष वर्चस्व रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल में संसाधनों की कमी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर मिसाल पेश की है।

उन्होंने बताया कि हिमानी कावनपुरे एवं राखी कावनपुरे, विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष श्री राजू कावनपुरे की पुत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। समारोह में वरिष्ठ शिक्षक सुरेश आज़ाद, नवल सिंह कुमरे, अतिन खरे, रमेश वाईकर, अजाबराव पंडोले, अशोक कुमरे एवं संगीता मौसिक ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं संकुल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

——————————————————————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here