नगर पालिका के फायरमैन भूपेंद्र सिंह राठौड़ का निधन,

0

मुलताई। नगर पालिका मुलताई में फायरमैन के पद पर कार्यरत भूपेंद्र सिंह राठौड़ (36) का सोमवार सुबह सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की खबर से नगर पालिका कर्मचारियों, सहकर्मियों और परिचितों में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र सिंह ने दो दिन पहले भी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। तब परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। रविवार शाम उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे निजी कारण होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी पुलिस की जांच एवं आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। भूपेंद्र सिंह राठौड़ नगर पालिका में फायरमैन के पद पर कार्यरत थे। सहकर्मियों और परिचितों के बीच वे अपने मिलनसार स्वभाव और अच्छे व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से नगर पालिका कर्मचारियों और परिचितों में शोक व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here