किसानों के खेतों से केबल चोरी मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार,

0

मुलताई। किसानों के कुओं और ट्यूबवेल से तांबे की केबल वायर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को मुलताई पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9 किलोग्राम कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 5,400 रुपए है, बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को 3 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।

ग्राम सावंगी निवासी फरियादी प्रहलाद लोखंडे की शिकायत पर उनके तथा आसपास के किसानों नितेश सूर्यवंशी, दिवाकर देशमुख, अनुराग सूर्यवंशी, ओमप्रकाश पाल, नामदेव, नारायण बारस्कर एवं हेमराज सोनारे के कुओं और ट्यूबवेल से तांबे की केबल वायर चोरी होने के संबंध में मुलताई थाने में अपराध क्रमांक 699/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


पुलिस ने मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों वासुदेव आहाके, बिसराम कवडे और फैजान से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल तीन अन्य फरार सह-आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम माजरी में घेराबंदी कर मुन्ना धुर्वे, आकाश उर्फ सोहन धुर्वे और अनिल कुमरे को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से 9 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5,400 रुपए है।

मुन्ना पिता शंकर धुर्वे (50 वर्ष), निवासी ग्राम माजरी, थाना मुलताई,आकाश उर्फ सोहन पिता कमलेश धुर्वे (18 वर्ष 5 माह), निवासी ग्राम माजरी, थाना मुलताई
अनिल पिता स्व. रघु कुमरे (32 वर्ष), निवासी ग्राम माजरी, थाना मुलताई,पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, चौकी प्रभारी मासोद उपनिरीक्षक अमित पवार, प्रधान आरक्षक बलराम, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिलारे, प्रधान आरक्षक हाकमसिंह, आरक्षक शिवराम, आरक्षक मेहमान एवं आरक्षक कमलेश की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here