कलेक्टर डॉ. सोनवणे की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब

0

मुलताई। प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई इस बार कुछ अलग ही नजर आई। डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के स्वयं जनसुनवाई में शामिल होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर जनपद कार्यालय पहुंचे। जनपद पंचायत मुलताई में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में 140 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित बताए गए। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने एक-एक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मुलताई निवासी कन्हैयालाल ने अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही कब्जा सही पाए जाने पर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं ग्राम नीमनवाड़ा निवासी गुलाबराव धोटे ने कृषि भूमि के रिकॉर्ड में सुधार की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार मुलताई को मामले का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में एक बार फिर ताप्ती क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग प्रमुखता से उठी। ताप्ती वार्ड की पार्षद निर्मला उबनारे ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर एसडीएमएफ योजना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 में रेलवे स्टेशन से दुर्गा मठ तक आरसीसी नाले के निर्माण की मांग की। पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में भवनों के पानी की समुचित निकासी नहीं होने से सड़कों और घरों में पानी भरने की समस्या लगातार बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जनसुनवाई में कबीर कॉलोनी, पटेल वार्ड के रहवासियों ने पेयजल, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत की। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारियों को संबंधित कॉलोनाइजर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बिना पूर्ण विकास कार्य कराए कॉलोनी का पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने वाले संबंधित अधिकारी की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने को भी कहा।

जनसुनवाई में एक महिला आवेदिका ने पति की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष द्वारा गृहस्थी का सामान एवं जेवर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने पुलिस विभाग को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं ग्राम कोठी निवासी 80 वर्षीय मीला बाई ने सीमांकन संबंधी समस्या रखी, जिस पर तहसीलदार को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए गए।

जनसमस्या निवारण शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार, कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग सी.एल. मरकाम, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री डॉ. कलमकार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here