सिरसावाड़ी को मिली नई सौगात: सामुदायिक भवन का लोकार्पण, 

0

मुलताई। विकासखंड प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम सिरसावाड़ी में ग्रामीणों को एक बड़ी सुविधा मिली है। क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने मुख्यमंत्री विशेष निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सिरसावाड़ी में करीब 16 लाख रुपये की लागत से इस सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। लंबे समय से ग्रामीण इस भवन की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।


लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि गांव में सामुदायिक भवन के अभाव में लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस भवन के बन जाने से ग्रामीणों को एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा, जिससे विभिन्न कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम में प्रभात पट्टन जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद पटेल, जनपद सदस्य नितेश काले, सरपंच उषा चंद्रशेखर गीद, मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी, भाजपा नेता राजेश पाठक, रोशन देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here