मासोद रोड हाईवे ब्रिज के पास घेराबंदी कर पकड़ा, बाइक समेत ₹85 हजार का माल जब्त
मुलताई। मुलताई थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1.408 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मामले में गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी की तलाश जारी है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस को 27 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मासोद रोड स्थित हाईवे ब्रिज के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गांजा बेचने के उद्देश्य से पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी में मिला गांजा, दोनों निकले नाबालिग,
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक थैली में रखा 1.408 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000 आंकी गई है। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹70,000) भी जब्त की गई है। सप्लायर की पहचान, तलाश जारी प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि यह गांजा ग्राम गरवाहा निवासी किशन दरवाई द्वारा बिक्री के लिए दिया गया था। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज इस संबंध में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 303/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 95 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पकड़े गए नाबालिगों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका– इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक सुनील सरेयाम, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक अरविंद पटेल एवं आरक्षक प्रिंस की अहम भूमिका रही।

