मुलताई क्षेत्र में हृदयविदारक घटना, पत्नी गंभीर घायल—3 वर्षीय मासूम सुरक्षित क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद करीब एक किलोमीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सगाई कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कमलेश बोबड़े (निवासी चिल्हाटी), जो पेशे से भोपाल में इंजीनियर थे, अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से एक सगाई कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे।
शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच, जैसे ही वे मल्हारा पंखा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
1 किलोमीटर तक घसीटता रहा कार चालक, मौके पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद भी कार चालक ने वाहन नहीं रोका। बताया जा रहा है कि चालक ने बाइक सवार कमलेश को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।

पत्नी गंभीर रूप से घायल, मासूम को हल्की चोट हादसे के दौरान कमलेश की पत्नी और बच्चा बाइक से दूर जा गिरे—
पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है 3 वर्षीय बच्चे को हल्की चोटें आई हैं और वह सुरक्षित बताया जा रहा है
आरोपी चालक फरार, पहचान छिपाने की कोशिश घटना के बाद आरोपी चालक ने चालाकी दिखाते हुए टोल नाके से बचने के लिए चिल्हाटी मार्ग से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान छिप सके। CCTV में कैद हुई संदिग्ध कार, पुलिस को मिला अहम सुराग
पुलिस जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। चिल्हाटी में राजेश पवार के घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में संदिग्ध कार कैद हुई है। पुलिस का मानना है कि इस फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जा सकता है। क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल, पुलिस जांच जारी इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

