मुलताई।मुलताई क्षेत्र के ग्राम बिरुल बाजार से सेनदूरजना रोड पर रविवार रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार में चल रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार लगभग 10 महिलाएं घायल हो गईं।
—————————————————————————————-
बारसा कार्यक्रम से लौट रही थीं महिलाएं प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल बारहवीं छाता क्षेत्र की निवासी हैं। वे एक पारिवारिक कार्यक्रम (बारसा) में शामिल होकर अपने गांव वापस लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह –प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन की गति अधिक होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे बोलेरो सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता– हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। घायलों में गीता देशमुख, कविता वाघमारे, कौतिकी वाघमारे और काशी बाई प्रमुख रूप से शामिल हैं।

108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया-सूचना मिलने पर संजीवनी 108 की दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। ईएमटी मनोज साबले के अनुसार, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल मुलताई के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। चार महिलाओं की हालत गंभीर घायलों में से चार महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

