दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से पहले ही छिन गया पिता का साया, घड़ी व्यापारी अनिल देशमुख की मौत,

0

मुलताई। शहर में  एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में प्रसिद्ध घड़ी व्यापारी अनिल देशमुख (55 वर्ष) का निधन हो गया। वे अपने बेटे करण की आगामी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे और विवाह की पत्रिका वितरण के सिलसिले में मुलताई से साईखंडारा गए हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रिका वितरण के बाद अनिल देशमुख बाइक से वापस मुलताई लौट रहे थे।

इसी दौरान बुधवार रात करीब 8 बजे रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घंटे तक नहीं मिली मदद, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी-हादसे के बाद सबसे दुखद पहलू यह रहा कि घायल अवस्था में पड़े देशमुख को करीब एक घंटे तक तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान है कि वाहन तेज गति में था, जिससे हादसा हुआ। समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान-स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि हादसे के तुरंत बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता, तो संभवतः उनकी जान बचाई जा सकती थी। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और “गोल्डन ऑवर” में उपचार की अहमियत को उजागर करती है।

आज हुआ अंतिम संस्कार-अनिल देशमुख का अंतिम संस्कार आज मुलताई मोक्ष धाम में  रीति रिवाज के साथ किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में परिजनों, व्यापारियों और नगरवासियों के शामिल हुए । यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए गहरा आघात है, बल्कि सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार ड्राइविंग और दुर्घटना के बाद तत्काल सहायता की जरूरत पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here