एक्शन मोड में नपाध्यक्ष नीतू परमार: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण,

0

मुलताई। नगरपालिका अध्यक्ष का पद संभालते ही नीतू परमार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। शहर में बेहतर पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्होंने जमीनी स्तर पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे नपाध्यक्ष ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नपाध्यक्ष नीतू परमार ने उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे और कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह परमार के साथ ताप्ती परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए सफाई कर्मियों को निर्देश दिए कि मार्ग को नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाए, ताकि आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here