मुलताई- मुलताई पुलिस ने क्षेत्र की दो गुम हुई बालिकाओं को दो अलग-अलग स्थान से बरामद कर उनके परिजनों के सपुरत कर दिया है। एक बालीका को महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराडा ग्राम से बरामद किया गया है वही दूसरी युवती को बैतूल से बरामद किया गया है।
मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि जिला अधीक्षक निश्चल झारिया और अनुविभागीय अधिकारी एसपी सिंह के निर्देशानुसार गुम इंसानों को ढूंढने के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
![](https://humindianews.com/wp-content/uploads/2024/05/hum-0298-606x1024.jpg)
जिसमें 4 मई 2024 से लापता हुई एक नाबालिक बालिका को महाराष्ट्र के सातारा जिला के कराड़ा ग्राम से ढूंढ कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक सोनम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं 27 मई को घर से कंप्यूटर का कहकर निकली भिलाई निवासी युवती को पुलिस कार्यालय परिसर बैतूल से ढूंढ कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इसमें प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![](https://humindianews.com/wp-content/uploads/2024/05/hum-107-637x1024.jpg)