नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सहेली के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

0

मुलताई।  एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में मुलताई पुलिस ने मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के जघन्य अपराध का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को थाना वरुड, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) से डाक के माध्यम से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर मामला मुलताई थाना क्षेत्र का पाए जाने पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 530/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 64(2)(k), 65(1) तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 4 एवं 6 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता बचपन से मानसिक रूप से दिव्यांग है और उसका उपचार अमरावती में चल रहा है। पिछले छह माह से मासिक धर्म नहीं आने पर परिजन उसे 16 जून 2026 को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय परीक्षण में उसके लगभग छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण पीड़िता घटना के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थी, जिससे जांच पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here