जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरवासियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, छात्राओं की प्रस्तुति पर हुआ सम्मान,
मुलताई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय हाई स्कूल ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी कोलकाता से प्रसारित लाइव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से जुड़े और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाएं कराई गईं। उपस्थित लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन अपनाने का संकल्प लिया। योग से स्वस्थ शरीर और सकारात्मक- जीवनशैली का संदेश -इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है।

नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव होता है तथा व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और इसके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं ने योग दिवस के अवसर पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रशासन, आयुष और शिक्षा विभाग के समन्वय से हुआ सफल आयोजन,
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशासन, आयुष विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, एसडीएम राजीव कहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी सहित आयुष विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। अंत में सभी नागरिकों से योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की



