यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती,मुलताई में सघन चेकिंग अभियान जारी,

0

मुलताई। नगर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में लगातार सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना मुलताई सहित चौकी मासौद, दुनावा एवं प्रभातपट्टन क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवर स्पीड, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना नंबर के वाहन उपयोग करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 54 चालान बनाए गए, जिनसे 17 हजार 600 रुपए की समंस राशि वसूल की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ॉनगर के धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नागपुर नाका सहायता केंद्र को पुनः स्थापित किया गया है। यहां वरिष्ठ आरक्षक चंद्रकांत की ड्यूटी लगाई गई है। उनका प्रमुख कार्य भारी वाहनों, लोडिंग वाहनों तथा बड़े यात्री वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकते हुए वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट करना रहेगा, ताकि शहर में यातायात बाधित न हो।

रविवार एवं गुरुवार को कामधेनु चौक मार्ग को भी आंशिक रूप से बंद किया गया है, जिससे मुख्य बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्राहकों एवं पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। पुलिस का उद्देश्य बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम और दुर्घटना जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करना है।

ॉपुलिस प्रशासन ने सड़क किनारे दुकानें एवं ठेले लगाने वाले व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानें निर्धारित स्थान पर एवं सुरक्षित तरीके से लगाएं, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। ऑटो और लोडिंग वाहनों के लिए नई व्यवस्था की तैयारीथाना पुलिस द्वारा जल्द ही नगर में संचालित सभी ऑटो चालकों को ऑटो नंबर वितरित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नगर पालिका के समन्वय से लोडिंग पिकअप वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन व्यवस्थाओं के लागू होने से शहर के व्यस्त क्षेत्रों, विशेषकर वेस्टर्न क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here