ताप्ती सरोवर स्लूज गेट एवं शनि तालाब सौंदर्यकरण की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण,

0

भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरवासी लंबे समय से क्षतिग्रस्त स्लूज गेट से हो रहे जल रिसाव और शनि सरोवर के घाटों की बिगड़ती स्थिति के सुधार की मांग कर रहे थे। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से मुख्यमंत्री विशेष निधि से कुल 42 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
नगर पालिका द्वारा पूर्व में भी स्लूज गेट निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए थे,

लेकिन किसी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई थी। दूसरी निविदा प्रक्रिया के बाद यह कार्य सतना निवासी अरुण प्रताप सिंह को सौंपा गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सरोवर का जलस्तर घटते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर की जल संरचना सुदृढ़ होगी तथा धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, सभापति डॉ. जी.ए. बारस्कर, मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय से यह मांग विधायक के समक्ष रखी जा रही थी।

इनका कहना
“ताप्ती सरोवर के स्लूज गेट एवं शनि तालाब के सौंदर्यकरण की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। गेट निर्माण का ठेका अरुण प्रताप सिंह, सतना को दिया गया है। जलस्तर कम होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।”— महेश शर्मा, उपयंत्री, नगर पालिका मुलताई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here