मध्य प्रदेश शासन ने किया न.पा. अधिकारी इवनाती को  पदोन्नत,नगर पालिका कर्मचारियों ने किया  सम्मान

0

अब  आरके इवनाती संयुक्त संचालक के रूप में नगरीय प्रशासन में अपनी सेवाएं देंगे । पद उन्नति संबंधित आदेश की कापी मुलताई नगर पालिका को प्राप्त हो गई है जिसके तहत मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव आरके कार्तिकेय ने पत्र के माध्यम से इस पदोन्नति की जानकारी दी है ।

जिसमें कहा गया है कि विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिपेक्ष में राजकुमार इवनाती को  मुख्य नगर पालिका अधिकारी (ख )श्रेणी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (क) श्रेणी के पद पर पदोन्नति करता है।इस संवर्ग के लिए विभाग द्वारा संधारित आरक्षण रोस्टर के अनुसार उक्त पदोन्नति की प्रविष्टि रोस्टर पंजी में कर दी गई है।

प्रमोशन की जानकारी के बाद संपूर्ण नगर पालिका में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय मे उनका सम्मान कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया । इस अवसर पर आर के युवनाती ने कहां की मां ताप्ती की नगरी मुलताई में आकर मुझे सब कुछ मिला है। 2015 के आधार पर पदोन्नति मिली है साथ ही मुलताई नगर पालिका में सभी कर्मचारियों का एक परिवार जैसा माहौल मिला है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। नगर पालिका राजस्व निरीक्षक जी आर देशमुख ने इस अवसर पर कहा की इवनती जी ने  नगर पालिका का पदभार विपरीत परिस्थितियों में संभाला था किंतु अपने सरल सहज व्यवहार एवं  कार्य के प्रति गंभीरता से मुलताई नगर पालिका के कार्य प्रणाली में जो सुधार किए हैं

इसके परिणाम लंबे समय तक दिखाई देंगे विशेष तौर से नगरपालिका के कर्मचारियों  के प्रति उनके सहयोग की भावना ने भी नगर विकास का एक नया आयाम बनाया। इस अवसर पर नगर पालिका जी आर देशमुख ,संतोष शिवहरे, अमर लाल कवड़े, भागचंद अहिरवार, वीरेंद्र पवार, पिपले, श्याम सेवतकर सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी एवं सभी नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।

————————————————————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here