बैतूल जिले की पांच विधानसभा में  75.20  प्रतिशत मतदान, मुलताई विधानसभा में 72.83%,

0

बैतूल- बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा की सात विधानसभा में से बैतूल जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतदान हुआ है जिले की पांच विधानसभा में  75.20 प्रतिशत मतदान हुआ

उत्साह जनक मतदान को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहां है कि बैतूल विधानसभा की पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने  लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था को उजागर किया है। यही वजह रही कि सुबह से कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद मतदान का प्रतिशत हर दो घंटे में लगभग एक समान गति से बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वीप के अंतर्गत प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आए है। एक ओर जहां मतदाताओं ने मौसम की परवाह न करते हुए दिन भर लगातार मतदान किया।

बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 65 हजार 910 मतदाताओं में से 2 लाख 15 हजार 459 मतदाताओं ने भाग लिया। इसमें 1 लाख 8 हजार 148 पुरुष, 1 लाख 7 हजार 311 महिला मतदाताओं के साथ 81.31 प्रतिशत मतदान किया गया। घोड़ाडोंगरी के 2 लाख 64 हजार 172 मतदाताओं में से 2 लाख 8 हजार 192 ने मतदान किया। इनमें से 1 लाख 5 हजार 158 पुरुष मतदाता और 1 लाख 3 हजार 31 महिला मतदाता, अन्य 3 सहित 78.94 प्रतिशत मतदान किया गया।

मुलताई विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 32 हजार 293 मतदाताओं में से 1 लाख 69 हजार 187 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 87 हजार 88 पुरुष एवं 82 हजार 98 महिला सहित एक अन्य मतदाता है ने कुल 73.14 प्रतिशत मतदान किया। आमला विधानसभा के 2 लाख 16 हजार 363 मतदाताओं में से 1 लाख 55 हजार 852 (72.12) प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इसमें 79 हजार 755 पुरुष एवं 76 हजार 97 महिलाएं शामिल है। बैतूल जिले में 2 लाख 57 हजार 577 मतदाताओं में से 1 लाख 84 हजार 922 (71.92) लोगों ने मतदान किया। इनमें 95 हजार 1 पुरूष एवं 89 हजार 921 महिलाएं शामिल है

दो-दो घंंटे में बढ़ता रहा मतदान का प्रतिशत
बैतूल जिले में सुबह 7 से 9 बजे तक 16.62 प्रतिशत मतदान हुआ। उसके बाद 9 से 11 बजे तक प्रतिशत 34.63 तक जा पहुंचा। सुबह 11 से 1 बजे तक 51.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर बाद 1.00 से 3.00 तक मतदाताओं के मतदान की गति एक जैसी रही। प्रति 2 घंटे लगातार 15 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 3.00 बजे तक मतदान 59.63 प्रतिशत तक आ गया। दिन भर की भीषण गर्मी मतदाताओं के मतदान के लिए बढे हुए कदमों को नहीं रोक सकी। उन्होंने मतदान की गति निरंतर बनाए रखी। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद शाम 5 से 6 बजे तक लगभग 75.52 प्रतिशत मतदान जिले में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here