बुकाखेड़ी डैम के पास बाइक दुर्घटना मे एक युवक की मौत एक घायल, अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल

0

मुलताई -छिंदवाड़ा मार्ग पर बुकाखेड़ी डैम के पास बीती  रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने  टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक युवक की मौत होने की खबर है जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात बुकाखेडी पुलिया पर हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद तत्काल राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से मुलताई नगर के सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जिसमे से एक युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम घाटबिरोली निवासी मंगेश पुत्र रामदास नागले उम्र 17 वर्ष एवं भविष्य पुत्र इंदल साहू उम्र 17 वर्ष दोनों ही मुलताई से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कि तभी अचानक दुनावा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते वे लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भविष्य के सर में गंभीर रूप से चोट आई बताया गया। दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। जिसमे से भविष्य को परिजन निजी अस्पताल ले गए, वहा से नागपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हालांकि सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाएं ना होने के कारण परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया और व्यवस्थाओं को लेकर विधायक से भी शिकायत की गई।

———————————————————————————————————-

————————————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here