पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

0

जीसमे से चार लोगों को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई निवासी प्रमोद पुत्र पन्नालाल उम्र 48 वर्ष, आकांशा पूरनलाल उम्र 23 वर्ष, जोशना प्रमोद उम्र 48 वर्ष एवं गौरव पूरनलाल उम्र 23 वर्ष चारों निवासी मुलताई एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम सेमरिया गए हुए थे। जहां पर पूजा करते समय अचानक से धुआं उठा और धुंए से मधुमक्खियां बिफर गई।

मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। जैसे तैसे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान उपरोक्त चारों को मधुमक्खियां ने काट लिया और चारो घायल हो गए। चारों निजी वाहन से तत्काल ही मुलताई नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्हें भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर कल्पना ठाकुर ने बताया कि चारों को मधुमक्खियां ने काटा है। उन्हें भर्ती कर लिया गया है, उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रमोद पन्नालाल इरिगेशन विभाग में सिवनी मालवा में एसडीओ के पद पर पदस्थ है। जो कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेमरिया पहुंचे थे। हालांकि घटना के बाद 108 एंबुलेंस पर सूचना दी गई, जिसके बाद दो एंबुलेंस भी मुलताई सीएससी से रवाना कर दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि कुछ लोग आमला भी उपचार करने हेतु पहुंचे हैं।

————————————————————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here