न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिया जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश,

0

मुलताई। बाल दिवस के अवसर पर पोदार लर्न स्कूल, मुलताई में विविध साक्षरता अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के महत्व, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश यतेश सिसोदिया एवं द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश संजय कुमार भलावी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण डोडवे, अभिजीत सिंह वास्कले, सरिता डाबर वास्कले एवं निशा कुनिल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि समाज में कानून के प्रति जागरूकता होना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। उन्होंने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों के कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व को समझाया।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने तथा न्याय, समानता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके लिए शिक्षा के साथ-साथ कानून की समझ, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी जरूरी है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य ने सभी न्यायिक अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाल दिवस पर आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया गया कि एक बेहतर और सभ्य समाज के निर्माण के लिए केवल शिक्षित होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कानून के प्रति जागरूक, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग और नैतिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनना भी आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here