खड़े ट्रॉले में पीछे से जा घुसी कार, एक की मौत पांच घायल। ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम।

0

मुलताई- नागपुर नेशनल हाईवे 47 पर ग्राम कोल्हया के पास आज गुरुवार सुबह अचानक से एक कार सड़क किनारे खड़े ट्राले में पीछे से जाकर घुस गई।

जिसके चलते ट्राले में ग्रीसिंग कर रहा एक व्यक्ति एवम् ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद चालक ने वहीं दम तोड़ दिया। जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं कार चालक हादसे के बाद मौका पाकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कौड़िया चिचोली निवासी नंदलाल पुत्र सालक राम उम्र 50 वर्ष अपने बेटे दीपक, बहु शिवकली और दोस्त निर्भय पुत्र सुखदेव के साथ इलाज कराने के लिए किराए की कार करके नागपुर जा रहे थे। तभी अचानक कोल्हिया के पास उनकी कार एक ट्राले से जा टकराई। हालांकि जब हादसा हुआ तब वह सभी लोग सो रहे थे। उन्हें इस संबंध में नहीं पता कि हादसा कैसे हुआ। वहीं हादसे के बाद मौके से गुजर रही एनएचएआई की एंबुलेंस को रोककर घायलो को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा गया। लेकिन एंबुलेंस चालक द्वारा शिफ्ट चेंज होना बताकर घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचा।

जिसके चलते मौके पर मौजूद ट्रक चालकों ने हंगामा कर नेशनल हाईवे 47 पर अपने ट्रक आड़े कर दिए और चक्का जाम कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर तत्काल ही पुलिस पहुंची और नेशनल हाईवे पर से ट्रकों को हटाया गया। दूसरे वाहन से  घायल और मृतक को मुलताई नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल ट्राला चालक मृतक का नाम पता नही चल पाया है। वही ट्राले में ग्रीसिंग कार्य कर रहा घायल मुलताई ग्राम देवरी का निवासी बताया जा रहा है।

———————————————————————————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here