खंबारा टोल के पास पलटी अनियंत्रित  कार, कार के परखच्छे उड़े, चार घायल

0

दुर्घटना की भीषणता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि कार के पूरी तरह से परखच्छे उड़ गए हैं। और कर में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई की ओर से नागपुर की ओर जा रही एक कार खबांरा टोल के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक को अचानक से झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर हवा में तीन गोते खाकर लेन बदलकर पलट गई।

कार में सवार लोग उज्जैन महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया।  घायलों को एंबुलेंस से मुलताई अस्पताल लाया गया। जहां उपचार किया जा रहा है। वहीं दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धामोरी छत्तीसगढ़ निवासी रत्ना पति रत्नाकर 52 वर्ष, जय पुत्र सुरेश 17 वर्ष, चंद्रहास पुत्र संजय 18 वर्ष तथा भास्कर पुत्र रत्नाकर 25 महाकाल उज्जैन से वापस धामोरी जा रहे थे। इसी दौरान खंबारा टोल के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में रत्ना को छाती पर अधिक चोट आई है। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। जो डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन पर जा पलटी। कार पलटने के बाद मौके पर अफरा तफरी  मच गई। कार के कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकला गया। टोल पर तैनात एंबुलेंस में घायलों को शिफ्ट कर प्राथमिक उपचार देकर सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here