मुलतापी में गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच:10 अप्रैल से ‘सनातन कप’ का भव्य आगाज़,

0

मुलतापी। माँ ताप्ती जी की पावन नगरी मुलतापी में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 10 अप्रैल  से 20 अप्रैल 2026 तक ओल्ड माँ ताप्ती क्लब, सिविल लाइन टीम मुलतापी के तत्वावधान में रात्रिकालीन टेनिस बॉल ‘सनातन कप’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जिले की 12 फ्रेंचाइजी टीमों के लगभग 180 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए रखा गया है, जिसे समाजसेवी एवं खेलप्रेमी उपेंद्र पाठक (संचालक,  अनंत ऑटोमोबाइल – न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर) द्वारा प्रायोजित किया गया है। वहीं द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए खाटू श्याम भक्त मंडल, सोनोली धाम मुलतापी की ओर से दिया जाएगा। टूर्नामेंट की खास बात यह है कि विजेता और उपविजेता टीमों को लगभग 5 फीट ऊंची भव्य ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जो अपोलो टायर्स मुलतापी के ऑनर श्री नीरज ठाकरे द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

आयोजन समिति प्रमुख रॉबिन सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल 2026 को होने वाले फाइनल मुकाबले में
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्ल्ड कप विजेता गुरुदास राउत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही पुरस्कार वितरण भी करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में HM एकता, माँ ताप्ती क्रिकेट क्लब, SRK क्लब और VJ वॉरियर्स सहित कई टीमों का महत्वपूर्ण योगदान है। रोज शाम 7 बजे से मैच टूर्नामेंट के सभी मुकाबले प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रिकालीन रोशनी में खेले जाएंगे, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

समिति के सदस्य राहुल पवार, अतीक चौहान, करण गोस्वामी, दानिश खान, बलराम चढ़ोकार, बब्बू खान, रजत पवार एवं अन्य खिलाड़ियों ने शहर के सभी खेलप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रोमांचक टूर्नामेंट का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here