मां ताप्ती शाखा मुलताई का निर्वाचन सम्पन्न, प्रशांत भार्गव पुनः बने अध्यक्ष,

0

मुलताई – भारत विकास परिषद ,मां ताप्ती शाखा, मुलताई की वर्ष 2026 की निर्वाचन प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं प्रांत शाखा विस्तारक एवं समन्वयक  राजीव खंडेलवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से किया गया, जो संगठन की एकजुटता और मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है।

भारत विकास परिषद संगठन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को आयोजित बैठक में सेवा सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित समस्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें प्रशांत भार्गव को पुनः अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ उपाध्यक्ष के रूप में भारत भूषण चौधरी, सचिव कन्हैया सोनी एवं कोषाध्यक्ष संदीप भार्गव को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विशेष दायित्वों में नेत्र शिविर प्रमुख डॉ. राजेंद्र ठाकुर, एनीमिया प्रमुख डॉ. संदीप बर्डे, ब्लड डोनेशन प्रमुख डॉ. अंकुश भार्गव, “भारत को जानो” प्रमुख राजेश्वर बुआड़े, राष्ट्रीय समूहगान प्रमुख मितेश गुलतकर, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन प्रमुख मनोज उइके, प्रचार प्रमुख गजानन कवड़कर, गरीबी उन्मूलन प्रमुख गिरीश मगरदे एवं मीडिया प्रमुख के रूप में प्रशांत भार्गव को नियुक्त किया गया।

बैठक में परिषद के वरिष्ठ सदस्य तपन खंडेलवाल, देवेंद्र धोपाड़े, संदेश जैन, प्रांतीय संस्कार प्रमुख अभिषेक खंडेलवाल, जिला समन्वयक राजीव जैन, सी.एस. चंदेल (अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ मुलताई) सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संगठन के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पूरे कार्यक्रम को अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न किया। अंत में भारत विकास परिषद मां ताप्ती शाखा मुलताई के सभी सदस्यों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here